भारतवंशी विवेक रामास्वामी इस साल अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर हो गए हैं। उन्होंने अपना नाम वापस लेते हुए डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदवारी के समर्थन की घोषणा की है। आयोवा रिपब्लिकन कॉकस में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी विवेक रामास्वामी ने राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का अपना फैसला बदला है। रामास्वामी ने फरवरी 2023 में दौड़ में रिपब्लिकन पार्टी से अपनी उम्मीदवारी पेश की थी। उस समय वह अमेरिकी राजनीति के लिए नए थे लेकिन बीते 11 महीनों में वह काफी हद तक रिपब्लिकन मतदाताओं का ध्यान खींचने में कामयाब रहे थे। रामास्वामी का चुनावी अभियान और नीतियां पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलती जुलती हैं। रामास्वामी भी उसी तरह के मुद्दे उठा रहे थे, जो ट्रंप ने 2017 के चुनावों में उठाए थे और उनको जीत मिली थी।
विवेक रामास्वामी का राष्ट्रपति चुनाव ना लड़ने का फैसला
Comments (0)