तेल अवीव: गाजा में इजरायल हमास के बीच लड़ाई हल्की जरूर पड़ी है लेकिन खत्म नहीं हुई है। शुक्रवार को गाजा शहर में एक हिंसक घटना में 70 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए। हमास के एक अधिकारी ने इजरायली अधिकारियों पर योजनाबद्ध नरसंहार करने का आरोप लगाया। हमास सरकार के मीडिया कार्यालय के महानिदेशक इस्माइल अल-थवाबता ने दावा किया कि इजरायली सेना ने पूर्वी गाजा शहर में हजारों फिलिस्तीनियों को पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में जाने के लिए निर्देशित किया और उनके पहुंचने पर उन पर गोलियां चला दीं।
गाजा में इजरायल हमास के बीच लड़ाई हल्की जरूर पड़ी है लेकिन खत्म नहीं हुई है। शुक्रवार को गाजा शहर में एक हिंसक घटना में 70 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए। हमास के एक अधिकारी ने इजरायली अधिकारियों पर योजनाबद्ध नरसंहार करने का आरोप लगाया।
Comments (0)