इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण आज रात लगने वाला है। इस चंद्र ग्रहण पर शरद पूर्णिमा का भी संयोग बन रहा है, जो मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है। तो आईये जानते हैं कि यह चंद्र ग्रहण आज कितने बजे लगेगा और साथ ही आपको ये बताएंगे कि क्या ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं। इसके साथ ही सूतक काल मान्य होगा या नहीं।
चंद्र ग्रहण की पेनब्रा स्टेज कहा जाता है
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर यानी आज रात 11 बजकर 30 मिनट से शुरू हो जाएगा और देर रात 3 बजकर 56 मिनट पर खत्म होगा। उस समय इस ग्रहण की हल्की छाया पड़नी भी शुरू हो जाएगी, जिसे चंद्र ग्रहण की पेनब्रा स्टेज कहा जाता है। चंद्र ग्रहण पर गहरी छाया 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगी। जिसकी अवधि 1 घंटा 19 मिनट रहेगी।
सूतक काल माना जाएगा
बता दें कि, ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई दे रहा है तो सूतक काल को माना जाएगा। आज लगने वाला खंडग्रास चंद्रग्रहण रात 1 बजकर 5 मिनट पर लगेगा। इसलिए इसका सूतक काल 9 घंटे पहले यानी आज शाम 4 बजकर 5 मिनट से शुरू हो जाएगा।
इन राशिंयों पर पड़ेगा असर
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आंशिक लगने जा रहा है, इसलिए ये काफी पीड़ादायक माना जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण मेष, वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए बेहद अशुभ माना जा रहा है। साथ ही मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ माना जा रहा है।
खगोलीय घटना का ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्व
ये बात तो सभी जानते हैं कि पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है, और चांद धरती का चक्कर लगाता है।जब कभी ऐसा समय आता है कि धरती, सूर्य और चांद एक सीध में आ जाते हैं, तो धरती चांद को पूरी तरह से ढंक लेती है, जिसके कारण सूर्य की रोशनी चांद पर नहीं पहुंचती और हमें चांद नजर नहीं आता है। इस खगोलीय घटना का ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्व होता है।
Comments (0)