सावन के पवित्र महीने का आज तीसरा सोमवार है। भगवान शिव के पूजा और जलाभिषेक के लिए यह दिन बेहद खास होता है। तीसरा सोमवार हरिहरात्मक होता है। इसलिए इस दिन भगवान शिव के खास शिवलिंग की पूजा से भगवान शिव और विष्णु दोनों की कृपा बरसती है। इतना ही नहीं भगवान भोले भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण करते हैं। इस बार सावन के तीसरे सोमवार को कई अद्भुत संयोग भी हैं। बता दें कि सावन का तीसरा सोमवार शुक्ल पक्ष में पड़ रहा है। इस दिन आश्लेषा नक्षत्र है और यायिज नामक का योग का निर्माण हो रहा है। जो बेहद शुभकारी है।
इसके अलावा इस दिन सौम्य नामक योग भी बन रहा है, जो इस सोमवार को और भी खास बनाता है। इस दिन भगवान शिव के शंकर नारायण शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। इस शिवलिंग की पूजा के दौरान हमें उस पर बेलपत्र और तुलसी दोनो अर्पित करनी चाहिए। इससे भगवान शिव और विष्णु दोनों की कृपा बरसती है।
Comments (0)