आज 26 मई को चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होने जा रहा है, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस पर आज गुरु, सूर्य और शुक्र के साथ चंद्रमा का षडाष्टक योग भी निर्मित हो रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष, कर्क सिंह राशि के लिए लाभकारी रहेगा लेकिन मिथुन राशि के लिए खर्चीला और उलझन भरा रहेगा।
मेष
आज मेष राशि के जातकों की कमाई में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या चल रही है है तो आज उसका समाधान होगा और रिश्ता बेहतर बनेगा। बिजनेस करने वाले लोग कड़ी मेहनत करेंगे और लाभ के नए स्रोत प्राप्त करेंगे। निजी जीवन में तालमेल बनाए रखें इससे भाइयों से सहयोग मिलेगा।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को आज सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी पेशा लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है। परिवार में आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे और लोग आपकी तारीफ भी करते नजर आएंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन और चुनौतियों भरा रहेगा। आपके मन में आज नौकरी में बदलाव का विचार प्रबल होगा। बढ़ते खर्च भी आज आपको परेशान कर सकते हैं। वैसे आज कारोबार में आपकी कमाई अच्छी होगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल आज बढिया रहेगा। आप धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
कर्क
कर्क राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आपका दिन आज अच्छा बीतेगा। आप दोस्तों के साथ मनोरंजक पलों का आनंद लेंगे और कहीं घूमने जाने का भी प्लान बनाएंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापार में प्रगति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में भी आज उत्साह बना रहेगा।
सिंह
आज का दिन आपके सिंह राशि के जातकों के लिए आनंददायक रहेगा। आपको आज कहीं से आपका रुका या फंसा हुआ धन मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपकी स्थिति बेहतर होगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगा। आज आपको दिल और दिमाग दोनों से सोच-विचार कर ही कुछ योजनाएं बनानी होंगी। शिक्षा प्रतियोगिता में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास और उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आपको आज कुछ नया और रचनात्मक करने का मौका मिलेगा। आप अपनी पिछली कुछ गलतियों से सबक लेकर भी कुछ नया सीख पाएंगे। दोस्तों से बात करने से आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी और आप अपने काम की योजना बनाना शुरू कर सकते हैं। छात्रों को आज पढाई पर पूरा फोकस करना होगा और दोस्तों से मदद भी लेनी होगी।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदपूर्ण रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज कुछ नया और रोमांचक करने का भी मौका मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो आपको इनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सितारे कहते हैं आपका दिन आज उत्साहपूर्ण रहेगा। आपको आज कारोबार व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। दिन आपका आज उन्नतिदायक रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और आपको कोई सुख संपत्ति मिलने की भी संभावना है। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए मुसीबत बन सकता है।
धनु
आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं के कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे। लेकिन आपका पूर्व अनुभव और सहयोगियों का सहयोग आपके काम आएगा। आपके सीनियर्स और अधिकारी आपकी आज मदद कर सकते हैं। संतान के इच्छुक जातकों को आज कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। घऱ के बड़ों से आपको सहयोग मिलेगा।
मकर
आज का दिन मकर राशि का जातकों के लिए सामान्य और सुखद रहने वाला है। परिवार में आज आपका महत्व और प्रभाव बढेगा। आपकी सलाह और बातों को लोग महत्व देंगे। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका सम्मान बढेगा। कार्यस्थल पर आपकी कला चमकेगी, जिससे लोग प्रभावित होंगे। बिजनस में आज आपको कोई लाभदायक डील मिल सकती है। आपको किसी को पैसा उधार देने से बचना चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है।
कुंभ
कुंभ राशि के जातक आज किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। मन आपका उत्साहित और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आप अपने माता-पिता अथवा परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। । दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और लव लाइफ में भी प्रेमी का साथ सहयोग बना रहेगा। आपके घर आज सुख साधनों का आगमन हो सकता है।
मीन
आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए मानसिक रूप से चिंता और परेशानी को बढाने वाला रह सकता है। संतान पक्ष की सेहत अथवा शिक्षा को लेकर आप चिंतित होंगे। किसी पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा नहीं मिलने से भी आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। जिन लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या है उन्हें सेहत की अनदेखी करने से बचना चाहिए।
अस्वीकरण:
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।
Comments (0)