ये करें सावन मास में -
जैसा कि सब जानते हैं कि श्रावण मास बेहद ही पवित्र महीना माना जाता है। ऐसे में आपको कुछ खास वास्तु टिप्स का पालन करना चाहिए साथ ही कुछ स्थान पर सावधानी बरतने की भी आवश्यकता है। भगवान शिव को बेलपत्र और बेल के पौधे प्रिय हैं। शिव पुराण के अनुसार जिस स्थान पर बेल लगाई जाती है वह स्थान काशी के समान पवित्र मानी जाती है। बेल के वृक्ष पर जल चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं... और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। वास्तु के अनुसार बेल के वृक्ष को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।ऐसे करें भगवान शिव की आराधना -
•पूजा स्थल पर भगवान शिव या भगवान शिव के परिवार की तस्वीर लगानी चाहिए। वास्तु के अनुसार भगवान शिव के परिवार की तस्वीरें उत्तर दिशा में लगानी चाहिए।
•शिव पूर्णता के प्रतीक हैं। अपने घर में शिव तांडव की मूर्तियां या भगवान शिव की क्रोधित तस्वीरें न रखें।
•अगर आप अपने घर में शिवलिंग स्थापित करने के बारे में सोच रहे हैं तो सावन का महीना आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है।
हालांकि, शिवलिंग की दिशा का भी ध्यान रखना जरूरी है। घर के ईशान कोण यानि उत्तर और पूर्व की दिशा के बीच में शिवलिंग रखें। उत्तर और पूर्व के मध्य की या दिशा सदैव शुभ रहती है।•वास्तु शास्त्र में इस दिशा को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिशा को देवी-देवताओं की दिशा कहा जाता है। साथ ही सावन के दौरान "ॐ नमः शिवाय" का जाप भी अवश्य करें।
सावन माह की त्रयोदशी और शिवरात्रि के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद शमी का पौधा लगाना चाहिए। शमी का वृक्ष लगाने से पहले उसके नीचे पान के बीज और कुछ सिक्के गाड़ दें।•शनिवार के दिन इस पौधे में एक छोटा सा शिव लिंग स्थापित करें। सावन के दौरान प्रतिदिन इस शिव लिंग पर जल या दूध चढ़ाएं। इस उपाय से शनि के बुरे प्रभाव दूर होंगे और भगवान शिव प्रसन्न होंगे।
Comments (0)