Vastu Tips For Broom: धार्मिक ग्रंथो और पुराणों में दैनिक दिनचर्या में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, डेली लाइफ में यूज होने वाली चीजों से नकारात्म और सकारात्म ऊर्जा निकलती है और इन ऊर्जा का हमारे जीवन पर पड़ता है। माना जाता है कि, इसका व्यक्ति के ऊपर कई तरह से प्रभाव पड़ता है। तरक्की, पैसा, स्वास्थ्य आदि। इन सभी पर इसका नकारात्मक और सकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ता है।
ऐसा ही कुछ घर में पड़े झाड़ू के साथ होता है। दरअसल, झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतिक माना जाता है। इससे जुड़ी कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा जाए तो आपकी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन, इल बात को बहुत से लोग अनदेखा कर देते हैं। अगर हम उससे जुड़ी वास्तु की कुछ बातों का ध्यान रखेगें तो शायद दरिद्रता से बच सकते हैं। झाड़ू लगाने से लेकर उसके रखने की जगह और समय तक के बार में ध्यान देना जरूरी है। ऐसा करने से वास्तु के अशुभ असर से बच सकते हैं। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू संबंधी किन नियमों का ध्यान रखना है बेहद जरूरी।
झाड़ू संबंधी वास्तु नियम
छिपाकर रखें झाड़ू
वास्तु शास्त्र के मुताबिक माना जाता है कि, झाड़ू को दूसरों की नजरों से छिपाकर रखनी चाहिए। क्योंकि इससे सामने वाले की नजर लग सकती है, जिससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
ऐसे न रखें झाड़ू
माना जाता है कि, झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। इससे कई तरह की मुश्किलें उत्पन्न होती है। इसलिए हमेशा लिटाकर ही झाड़ू को रखें Read more- Rahu Gochar: साल 2023 में क्या राहु करेगें इन 3 राशियों को मालामाल, जानिए इन राशियां का हाल
न करें ऐसी झाड़ू का इस्तेमाल
कभी भी ऐसी झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जो टूटी हुई है। टूटी झाड़ू का इस्तेमाल करने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।
दिशा का पड़ता है प्रभाव
वास्तु के अनुसार, झाड़ू को ईशान कोण के अलावा किचन में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता का वास हो जाता है, और घर में अशांति आती है। Read more- Parrot Vastu Shastra: जानिए तोता पालन शुभ या अशुभ!
Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।
Comments (0)