egypt city - कई बार ऐसी चीज़ों सामने आ जाती हैं, जिस पर हमें भी यकीन नहीं होता है। वर्षों पुरानी चीज़ें जब अचानक हमारे सामने आती हैं, उन्हें देखना भी दुर्लभ और सपने जैसा ही हो जाता है। ऐसे ही हज़ारों वर्ष पुराना इजिप्ट ( egypt city ) का एक शहर गायब हो गया था, जो अब सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ये शहर समुद्र के अंदर समा गया था, जिसके अवषेष अब मिले हैं। अब इस शहर के बारे में जानकारी सामने आई है, जिसमें उन्होंने सफसलता हासिल कर चुके हैं।
इजिप्ट का एक पूरा शहर 1200 साल पहले गायब हो गया था
आपको बता दें कि, इजिप्ट का एक पूरा शहर लगभग 1200 साल पहले गायब हो गया था। अब जाकर खोजकर्ताओं ने अपनी मेहनत से भूमध्य सागर के गर्भ में सो रहे 1200 साल पुराने शहर हेराकलिओन के अवशेष निकाल लिए हैं। जानकारी के अनुसार, इसे शहर को खोजने में कई बर्षों की मेहनत लगी है।
इस शहर के बारे में जानकारी साल 2000 में एक फ्रांसीसी पुरातत्ववेत्ता ने दी थी
आपको बता दें कि, इस शहर के बारे में जानकारी साल 2000 में एक फ्रांसीसी पुरातत्ववेत्ता ने दी थी। बताया जाता है कि, ये शहर बेहद ही खूबसूरत था जिसका अब नाम और निशान भी मिट चुका है। वहीं इस शहर के अवशेष से ये भी पता चलता है कि, उस समय में कितनी विभिन्न उपलब्धियां थी।
समुद्र तल से 30 फीट नीचे खुदाई करने पर इस शहर के अवशेष मिले
जानकारी के अनुसार, इस शहर के अवशेष भूमध्य सागर में समुद्र तल से लगभग 30 फीट नीचे खुदाई करने पर इस शहर के अवशेष मिलने शुरू हुए थे जो अबूकर खाड़ी में एलेक्जेंड्रिया के नजदीक भूमध्य सागर में की जा रही थी। ये अनुमान लगाया जा रहा है कि, सुनामी के कारण यह शहर समुद्र में दफ़न हो गया होगा। इस संबंध में एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म भी बन रही है जिसमें ये दर्शाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - Zelensky: रूस के साथ जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, भारत से मांगी मदद
Comments (0)