हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिनों को किसी ना किसी देवी देवता का दिन माना जाता है।इसी तरह बुधवार का दिन गणेश जी का दिन माना जाता है। हिंदू धर्म में किसी शुभ कार्य को करने या किसी भी पूजा को करने से पहले गणेश जी की पूजा पहले की जाती है। जिन लोगों का बुध ग्रह ठीक नहीं है। उन्हें बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। गणेश की पूजा करने से शारीरिक, आर्थिक परेशानियां भी दूर होती हैं।
आइए जानते हैं क्या है बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा और कुछ आसान उपाय के बारे में-
1- बुधवार के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर गणेश जी की प्रतिमा लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
2- दूर्वा गणेश जी को अतिप्रिय है, इसलिए गणेश जी को खुश करने का सबसे सस्ता और आसान उपाय है दूर्वा से गणेश जी की पूजा-अर्चना करना।
3- गणेश जी को मोदक भी बहुत ही पसंद है इसलिए गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए मोदक का भोग लगाया जाता है। शास्त्रों में मोदक की तुलना ब्रह्म से की गयी है, मोदक अमृत के समान माना गया है।
Comments (0)