शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रिय है। इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही सुख, सौभाग्य और धन-ऐश्वर्य में वृद्धि के लिए लक्ष्मी वैभव व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर एक मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि पूर्वक धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय सिंदूर से जुड़े ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से देवी मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं।
लाल रंग के फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करें
जगत की देवी मां लक्ष्मी को लाल रंग अति प्रिय है। अतः पूजा के समय लाल रंग के फूल मां लक्ष्मी को अवश्य ही अर्पित करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं।
एक चुटकी सिंदूर मां को अर्पित करें
अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन पूजा के समय एक चुटकी सिंदूर मां को अर्पित करें। इस समय 'ॐ ह्री श्रीं क्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्मी मम गृहे धनं पूरय पूरय चिंतायै दूरय दूरय स्वाहा ।' मंत्र का जप करें।
तुलसी माता को जल का अर्घ्य दें
धन के स्वामी भगवान विष्णु को तुलसी माता अति प्रिय है। अतः शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद तुलसी माता को जल का अर्घ्य दें। विधि विधान से पूजा करें। पूजा के समय तुलसी माता को सिंदूर अर्पित करें। इस समय सुख, समृद्धि एवं धन में वृद्धि की कामना करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
मां दुर्गा को लाल रंग की चुनरी और सिंदूर अर्पित करें
शुक्रवार का दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित होता है। अतः शुक्रवार के दिन पूजा के समय मां दुर्गा को लाल रंग की चुनरी और सिंदूर अर्पित करें। इस समय अपनी कामना मां दुर्गा से करें। आप अर्पित सिंदूर को लाल रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में भी रख सकते हैं। इस उपाय को करने से समय के साथ आय में वृद्धि होती है।
मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें
अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनकी कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इस उपाय को करने से व्यक्ति के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं।
Comments (0)