1 मार्च 2024 का राशिफल पंचांग गणना और ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से मिथुन, कन्या और मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। चंद्रमा के स्वाति उपरांत विशाखा नक्षत्र में संचार करने से आज चंद्रमा और शुक्र के बीच चतुर्थ दशम योग बनेगा जबकि मंगल और शुक्र की युति से आज धन योग प्रभाव में रहेगा। ऐसे में आज मार्च महीने का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। देखें आज का राशिफल।
बचत योजनाओं पर ध्यान देंगे मेष राशि के जातक
आज यानी के शुक्रवार का दिन मेष राशि के लिए लिए सावधान और सतर्क रहने का दिन होगा। आज के दिन आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखकर भविष्य के लिए कुछ पैसे बचाने की योजना बना सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों से बात करते समय आपको अपनी वाणी संयमित रखना होगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रहना होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।
वृषभ राशि वालों को सम्मान मिल सकता है
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अधिकारीगण आपके कामकाज से आज प्रसन्न रहेंगे। आपको पद प्रतिष्ठा और सम्मान का लाभ मिल सकता है। आपको किसी भी संपत्ति का लेन-देन करते समय उसके चल-अचल पहलुओं की करनी होगी, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आज रुचिक भोजन का आनंद ले सकते हैं।
मिथुन राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा
मिथुन राशि वालों के जातकों के लिए आज का दिन यानी की शुक्रवार वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा। यदि संतान के विवाह से जुड़ा कोई विवाद आपको लंबे समय से परेशान कर रहा है तो परिवार के किसी सदस्य की मदद से आप इसे सुलझाने में सफल रहेंगे। आप एक से अधिक स्रोतों के द्वारा धन पा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि वालों को सेहत के प्रति गंभीर रहना होगा
कर्क राशि के वालों को सेहत के मामले में सजग रहना होगा। विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था तो उसका परिणाम सकारात्मक हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको घरेलू जीवन में चल रही परेशानियों को नजरअंदाज करने से बचना होगा नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। आपको बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।
सिंह राशि के जातकों की सुख सुविधा में वृद्धि होगी
सिंह राशि के लिए आज का दिन सुख और लाभकारी रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न होगा। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है, किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग और समर्थन से आपका प्रभाव बढेगा। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है।
कन्या राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से आप कठिन काम को भी सरलता से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। वाहन चलाते समय आपको बहुत सतर्क रहना होगा। अगर आप अपने जीवनसाथी के किसी ग़लत काम के लिए हां कहते हैं, तो बाद में आपको उलझन की स्थिति का सामना करना होगा। पारिवारिक जीवन में पिता और बड़े भाई से सहयोग पाएंगे।
तुला राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा
आज का दिन तुला राशि के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको व्यापार में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। गृहस्थी में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और बच्चों की खुशी के लिए आज आप कुछ धन भी खर्च करेगे। आप आज भविष्य की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। कुछ जरूरी घरेलू उपयोग की चीजों पर भी आपको धन खर्च करना होगा।
आज वृश्चिक राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है
वृश्चिक राशि वालों को आज किसी को भी अनचाही सलाह देने से बचना होगा और वाद विवाद संबंधित विषयों से दूर रहना होगा। नौकरी कर रहे लोगों को अपने सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग काफी समय से किसी काम को लेकर परेशान थे उनका काम आज पूरा हो जाने से मन में खुशी रहेगी। सेहत के मामले में आज लापरवाही से बचें।
धनु राशि के लिए आज का दिन सुखद और लाभकारी रहेगा दिन
आज का दिन धनु राशि के लिए अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ भी आज आपकी सुखद रहने वाली है। प्रेमी के संग आपको रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। आप आज प्रेमी के संग डेट पर भी जा सकते हैं। नौकरी में आपके पद प्रभाव में वृद्धि होने से पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह पैसा भी आपको वापस मिल सकता है।
मकर राशि के लिए आनंददायक रहेगा दिन
मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि जो लोग नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं अथवा माता पिता के साथ आपको आनंददायक पल बिताने का मौका मिलेगा। आस-पड़ोस में हो रहे किसी विवाद में न ही पड़ें तो आपके लिए यह बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि के जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आपकी चल रही किसी योजना के रुकने से आपका मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी बात को लेकर आप तनाव महसूस करेंगे। अगर आप अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिंतित थे तो उससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। सहयोगियों सहकर्मियों से भी तालमेल अच्छा रहेगा।
मीन राशि वालों की सुख समृद्धि में आज वृद्धि होगी
मीन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, जो लोग राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन लाभ का अवसर लेकर आया है। कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ आपके काम से खुश रहेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं वह आज नौकरी में बदलाव का विचार कर सकते हैं। सुख-समृद्धि में वृद्धि होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस करने वाले लोग अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। यदि आपके पारिवारिक रिश्तों में कोई मनमुटाव चल रहा है तो दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले को सुलझा लेंगे।
Comments (0)