हिंदू धर्म ग्रंथ के मुताबिक, भगवान विष्णु ने धर्म की रक्षा के लिए बहुत से अवतार लिए तो कई रूप भी धारण कर संसार का कल्याण किया. इन्हीं में से एक श्रीहरि का मोहिनी अवतार बेहद खास माना जाता है. हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर मोहिनी एकादशी व्रत रखा जाता है. मान्यता है कि इस दिन जो भी व्यक्ति व्रत रखता है, मोहमाया से छुटकारा मिल जाता है. साथ ही मानसिक शांति के साथ जीवन के सुख-सफतला मिलती है. इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए भक्त पूरे विधि विधान से व्रत रखते हैं.
ऐसी मान्यता है कि मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है.
Comments (0)