सावन गुरुवार पर करें ये उपाय
1- अगर आप धन संबंधी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन गुरुवार पर स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से महादेव की पूजा करें। इस समय कच्चे दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है। इससे धन की समस्या दूर होती है।
2- अगर आप भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सावन गुरुवार पर पूजा के समय भगवान शिव को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इस उपाय को करने से लक्ष्मी नारायण जी प्रसन्न होते हैं। साथ ही महादेव का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।
3- अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन गुरुवार पर गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से हर मनोकामना अवश्य ही पूरी होती है।
4- अगर आप वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता चाहते हैं, तो सावन गुरुवार पर पूजा के समय जगत की देवी मां पार्वती को सिंदूर अर्पित करें। वहीं, देवों के देव महादेव को सफेद वस्त्र अर्पित करें। इस उपाय को करने से वैवाहिक संबंध मधुर होता है।
5-कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए सावन गुरुवार पर पूजा के पश्चात पके केले, चने की दाल, पका पपीता, बेसन, पीले रंग का वस्त्र आदि चीजों का दान करें। साथ ही विवाहित महिला को हरी चूड़ियां दान करें।
Comments (0)