राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आइए 21 जुलाई रविवार का राशिफल जानते हैं।
मेष राशि
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप आज लंबे समय से टल रहे काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे इसमें आपको आज जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातको को आज कारोबार में खूब मुनाफा होगा। आपकी कार्ययोजना भी आज सफल होगी। सामाजिक और राजनीतिक कार्यों से जुड़े जातकों को आज मान सम्मान का लाभ मिलेगा। धर्म कर्म के काम भी आज आप भाग लेंगे और आपके हाथों कोई पुण्य काम भी आज पूरा होगा। आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई शुभ समाचार दे सकता है जिससे मन खिल उठेगा।
वृषभ राशि
आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए प्रगति दायक रहेगा। आपके मन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर के बड़ों से आपको स्नेह और सहयोग मिलेगा। धन के लिए किया गया काम भी आज बहुत फायदेमंद रहेगा। कारोबारियों को आज कारोबार में लाभ मिल सकता है। फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज व्यापार के क्षेत्र में आपको नए सहयोगी भी मिल सकते हैं, जो आपको सफलता दिलाएंगे। आज आपके राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में वृद्धि होती हुई नजर आएगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज का दिन धर्म कर्म में रुचि पैदा करने वाला रहेगा। आपको आज कारोबार व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। काम के सिलसिले में आपको आज यात्रा करनी पड़ सकती है। लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपको यात्रा का लाभ भी मिलेगा। आज आप अपने बच्चों के किसी काम से खुश रहेंगे। यदि आपका जमीन जायदाद संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आज इसका समाधान हो सकता है। आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। शाम को आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा की दृष्टि राशि पर रहेगी जिससे आप भावुक और उदार रहेंगे। आज आप किसी की मदद के लिए भी आगे आएंगे। लेकिन आपको आज सेहत के प्रति भी सजग रहना होगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको माता पिता से सहयोग और उचित परामर्श मिलेगा। संतान की ओर से आज आपको खुशी मिलेगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लेकिन आपका दिन आज खर्चीला रहेगा। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ प्रेमपूर्ण समय बिताने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि
आज सिंह राशि पर सितारे मेहरबान रहेंगे। आपके पारिवारिक जीवन में सुख समृद्धि की वृद्धि होगी। शाम के समय आप अपने परिवार के बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। आज आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। दोस्तों से भी आपको मदद मिलेगी। व्यापार में आज आपको अपने कर्मचारियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आज सच्ची लगन से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। जो लोग प्रॉपर्टी संबंधी काम कर रहे हैं उनको आज अच्छी डील मिलेगी और कमाई से मन प्रसन्न होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से बात करके भी आज आपको खुशी मिलेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए आज सितारे कह रहे हैं कि, आज आपका मन दान-पुण्य के कार्यों में लगेगा। बीमार लोगों की सेहत में भी आज सुधार होगा। समाज में आपके कार्यों का सम्मान होगा। भाई-बहनों से सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज दोस्तों और सहकर्मियों से अच्छी खबर मिलेगी। व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें, नहीं तो आप बाद में मुश्किल में पड़ सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको आज हर काम में परिवार का पूरा साथ सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से आज आप कोई महत्वपूर्ण चर्चा वार्ता करेंगे जिससे आपके मन का बोझ आज काम होगा। आज आप अपने पिता की सलाह से संतान से जुड़ा कोई फैसला भी ले सकते हैं। आपके सितारे कह रहे हैं आज आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव भी होंगे, जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपको तारीफ सुनने को मिलेगी। नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में आय के नए साधन भी बनेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए आज के दिन सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। आपके प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। वैसे आपके परिवार में आज सुख समृद्धि आएगी। आप आज सुख के साधनों की खरीदारी भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने कार्य में सफलता मिलेगी। आपको आज मित्रों और संबंधियों से भी सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे, ससुराल पक्ष से भी आपको आज फायदा मिलने वाला है।
धनु राशि
धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज इन्हें बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आप आज प्रॉपर्टी के काम में भी अच्छी कमाई कर पाएंगे। धर्म कर्म के काम में आज आप भाग ले सकते हैं। गुरु और घर के वरिष्ठों का आपको आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज आपको नौकरी में वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा, बेहतर होगा कि किसी के मामले में आपको आज कुछ कहने से बचना होगा। आज आपको पितृ पक्ष से धन लाभ होने के आसार हैं।
मकर राशि
मकर राशि के सितारे कहते हैं कि आज आप दिन रात व्यस्त रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकाल पाएंगे। लव लाइफ में भी आज प्रेमी के साथ आपका मनोरंजक पल बितेगा। कुछ जरूरी काम पूरा हो जाने से चेहरे पर प्रसन्नता का भाव दिखाई देगा। आज दोपहर तक आपको अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना होगा इससे आपका काम आज सफलतापूर्वक पूरा होगा। आपको आज पड़ोसियों से मदद मिलने वाली है। आज आपको ससुराल पक्ष से सम्मान और लाभ भी मिल रहा है।
कुंभ राशि
आज का दिन कुंभ राशि के लिए अनुकूल रहने वाला है। सितारे कहते हैं कि अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन बहुत ही अच्छा है। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा, अल्प प्रयास में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा और मित्रों से कोई उपहार मिल सकता है। आज आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं, इसलिए उनका आपको आज विशेष ध्यान रखना होगा। व्यवसाय के लिए की गई यात्रा आज लाभदायक रहेगी।
मीन राशि
मीन राशि के लिए आज रविवार का दिन रवि और शुक्र की युति से लाभप्रद रहेगा। आपका दिन आज सुख और वैभव के साथ बीतेगा। आपको कोई बड़ी चाहत भी आज पूरी होगी। शाम का समय आप अपने परिजनों के साथ कहीं घूमने फिरने में बिताएंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको आज कोई पुण्य काम करने को मिलेगा। परिवार में आज कोई मांगलिक आयोजन भी हो सकता है। बिजनेस में आज आपको भाइयों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। खर्च के मामले में आप आज हाथ समेटकर चलेंगे।
अस्वीकरण
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।
Comments (0)