सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का बहुत महत्व है। माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को माघी अमावस्या या मौनी अमावस्या भी कहा जाता है। माना जाता है कि जो लोग इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करते है, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में इस दिन मौन रहकर स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। साल 2024 की पहली मौनी अमावस्या 9 फरवरी को मनाई जा रही है। इस दिन भगवान शिव और श्री हरि की पूजा करने से जातक को सारी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
मौनी अमावस्या 2024 शुभ मुहूर्त
1. कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि आरंभ- 9 फरवरी को सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर
2. अमावस्या तिथि का समापन- 10 फरवरी को सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर
3. स्नान-दान मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 21 मिनट से सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक
Comments (0)