सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह होता है। इस महीने में भोलेनाथ के भक्त भोलेनाथ को लुभाने के लिए अलग-अलग तरीकों से पूजा-अर्चना कर करते है। मध्यप्रदेश के सिवनी में बाबा भोलेनाथ का एक ऐसा भक्त है, जिसके द्वारा बनाई गई भोलेनाथ की कलाकृति ने भोलेनाथ के भक्तों को अपनी ओर आकर्षित किया है। बता दें कि, सिवनी के प्रसिद्ध मठ मंदिर में नारियल जूट से महादेव की सुंदर और अनूठी लगभग 10 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण स्थानीय कलाकार ऋषभ कश्यप ने किया है।
नारियल जूट से बनाई भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा
सिवनी में रहने वाले ऋषभ कश्यप द्वारा बीते वर्ष पेड़ की जड़ों से भगवान भोलेनाथ की कलाकृति बनाई थी। इसी तरह इस वर्ष भी महादेव की एक आकृति नारियल के जूट से तैयार की गयी है, जो की श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। बता दें कि, कलाकार ऋषभ कश्यप हर साल सावन माह में महादेव की अलग अलग प्रकार की नई-नई आकृति बनाते है और अलग-अलग तरह से हर बार अलग-अलग चीजों से भोलेनाथ की छबि को रूप दिया जाता है। इस वर्ष ऋषभ ने सिवनी के सभी मंदिरों से नारियल और जुट एकत्रित कर भोलेनाथ की आकृति बनाई है। उनकी इस अद्भुत कलाकारी को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे है।
पहले भी बना चुके है ऋषभ कश्यप भोलेनाथ की आकृति
सोशल मीडिया पर लोग इस कलाकृति को देखने के बाद सामने से देखने के लिए ज्यादा उत्सुक दिखाई दे रहे है। सिर्फ सिवनी ही नहीं बल्कि पडोसी जिलों से भी लोग ऋषभ कश्यप की इस कलाकृति को देखने के लिए सिवनी मठ मंदिर पहुँच रहे है। गौरतलब है कि, पिछले साल भी ऋषभ कश्यप ने भोलेनाथ की आकृति बनाई थी जिसमें उन्होंने पेड़ों की जड़ों से भोलेनाथ की आकृति तैयार की थी, जिसे देखने पूरे सावन माह तक लोगों की भीड़ एकत्रित हुई थी। ठीक इस साल भी नारियल एवं जुट से महादेव की आकृति बनाई गई है, जो अब आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
Comments (0)