भारतीय हॉकी टीम ने इंग्लैंड को शूटआउट में 4-2 से हरा दिया है। फुल टाइम तक दोनों का स्कोर 1-1 से बराबर था। लेकिन शूटआउट में पीआर श्रीजेश के दम पर भारत ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। भारत ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक में हॉकी के सेमीफाइनल में एंट्री की है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी भारत सेमीफाइनल में पहुंचा था। तब भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस बार भी टीम इंडिया से पदक की उम्मीदें हैं।
पेरिस ओलंपिक के 9वें दिन भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराया है। इसी के साथ हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
Comments (0)