टीम इंडिया 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। वहीं टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आगामी बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करेंगे। इस सीरीज में जायसवाल कप्तान रोहित के साथ ओपनिंग करेंगे। इस दौरान जायसवाल की नजर मैकुलम के टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड पर होगी। जायसवाल इस रिकॉर्ड को तोड़ने से मात्र 8 छक्के दूर हैं।
स्टोक्स की बराबरी पर खड़े हैं जायसवाल
साल 2024 में, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए 6 टेस्ट मैचों में 26 छक्के लगाए हैं और इस समय टेस्ट क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। आपको बता दें कि, बेन स्टोक्स ने साल 2022 में यह कारनामा किया था। उस साल स्टोक्स शानदार फॉर्म में थे।जायसवाल हैं शानदार फॉर्म में
वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने साल 2014 में 33 छक्के लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था। यदि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बांग्लादेश के खिलाफ अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हैं, तो वे आसानी से मैकुलम को पीछे छोड़ सकते हैं। इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ 89 की औसत से 712 रन बनाए थे। वह बांग्लादेश के खिलाफ इस फॉर्म को बनाए रखना चाहेंगे।टेस्ट क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
ब्रेंडन मैकुलम – 33 छक्के (2014)
यशस्वी जयसवाल- 26 छक्के (2024)
बेन स्टोक्स – 26 छक्के (2022)
एडम गिलक्रिस्ट - 22 (2005)
विरेंद्र सहवाग - 22 (2008)
Comments (0)