IPL 2024 में ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला पूरी तरह से खामोश ही रहा। बुधवार को RR ने एलिमिनेटर मैच में RCB को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। RCB के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के लिए यह सीजन काफी बेकार रहा। एलिमिनेटर मुकाबले में वह बिना खाता खोले रविचंद्रन अश्विन का शिकार बने। इसके साथ ही मैक्सवेल के नाम इस सीजन में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
मैक्सवेल 18 बार डक का बने शिकार
RCB के दिग्गज बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल इस IPL में 4 बार डक का शिकार बने। इसके साथ ही वह दिनेश कार्तिक के साथ सबसे ज्यादा IPL में डक आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। आपको बता दें कि, ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक 18-18 बार डक आउट हुए हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 17 बार डक का शिकार बने हैं। इनके अलावा सुनील नरेन और पीयूष चावला 16 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं।IPL 2024 में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट
ग्लेन मैक्सवेल- 4 बार ( RCB)
सूर्यकुमार यादव- 3 बार (MI)
हर्षल पटेल- 2 बार (PBKS)
मिशेल स्टार्क- 2 बार (KKR)
पीयूष चावला- 2 बार (MI)
IPL में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी
दिनेश कार्तिक- 18 बार
ग्लेन मैक्सवेल-18 बार
रोहित शर्मा- 17 बार
पीयूष चावला- 16 बार
सुनील नरेन- 16 बार
राशिद खान- 15 बार
मनदीप सिंह- 15 बार
मनीष पांडे- 14 बार
Comments (0)