हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत का हार का मुंह देखना पड़ा। इस सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इसके बाद रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें लगातार आ रही हैं। हालांकि, रोहित शर्मा ने संन्यास से जुड़ी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगे
इस बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रही है। रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए तैयार हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए गुरूवार से रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू कर देंगे। रणजी ट्रॉफी में मुंबई अपने अभियान की शुरूआत जम्मू-कश्मीर के खिलाफ करेगी।
रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफी खेलेंगे ?
मुबंई क्रिकेट एसोशिएसन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, रोहित शर्मा नेट्स प्रैक्टिस के लिए वानखेड़े स्टेडियम आएंगे। हालांकि, यह साफ नहीं है कि, रोहित शर्मा जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में खेलेंगे या नहीं। आपको बता दें कि, इससे पहले लगभग 10 साल पहले रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफी में मुंबई की जर्सी में नजर आए थे। हिटमैन साल 2015 के बाद से रणजी ट्रॉफी का हिस्सा नहीं बने हैं।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रोहित शर्मा बुरी तरह फ्लॉप रहे
दरअसल, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रोहित शर्मा बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। उस सीरीज में रोहित शर्मा ने 10.93 की एवरेज से 3,9, 10, 3, 6 रन बनाए। इसके बाद भारतीय कप्तान ने खुद को आखिरी टेस्ट से बाहर रखने का फैसला किया था। इसके बाद रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के अलावा कप्तानी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
Comments (0)