Sports: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में सफर निराशाजनक हार के साथ समाप्त हो गया। मुंबई को शुक्रवार को अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर लखनऊ सुपजरजायंट्स के हाथों 18 रन की शिकस्त सहनी पड़ी। आईपीएल 2024 के 67वें मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 214/6 का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 196/6 का स्कोर बना सकी। हार्दिक पांड्या ने मैच में हुई गलती बताने के बजाय पूरे सीजन में उनकी टीम द्वारा की गई गलती का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पूरे सीजन मुंबई इंडियंस ने क्वालीटी क्रिकेट नहीं खेला, जिसके नतीजे सबके सामने हैं। हार्दिक पांड्या ने साथ ही उम्मीद जताई कि अगले सीजन में उनकी टीम दमदार वापसी करेगी।
मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में सफर निराशाजनक हार के साथ समाप्त हो गया। मुंबई को शुक्रवार को अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर लखनऊ सुपजरजायंट्स के हाथों 18 रन की शिकस्त सहनी पड़ी।
Comments (0)