T20 World Cup 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुक़ाबला भारत और इंग्लैंड के बीच कल खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्ले से और फिर गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 68 रनों से रौंद दिया। इसी के साथ ही रोहित की सेना ने T20 World Cup 2024 के फ़ाइनल में जगह बना ली है। जहां 29 जून को उनका मुक़ाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।
अक्षर के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इंग्लैंड के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 16.4 ओवर में मात्र 103 रन पर ढेर हो गई। वहीं इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने 19 गेंद पर 25, कप्तान जोस बटलर ने 15 गेंद पर 23 और जोफरा आर्चर ने 15 गेंद पर 21 रन बनाए। वहीं भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3, अक्षर पटेल ने 3 जसप्रीत बुमराह 2 विकेट झटके। इसके साथ ही अक्षर पटेल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
भारत ने 10 साल बाद फ़ाइनल में जगह बनाई
भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 171 रन बनाए। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 39 गेंद पर शानदार 57 रनों की पारी खेली। वहीं, स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंद पर 47 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस जॉर्डन ने सबसे ज्यादा 3 भारतीय बल्लेबाजों को शिकार बनाया है। भारत ने इस जीत के साथ 10 साल बाद फ़ाइनल में जगह बनाई है। आपको बता दें कि, इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2014 में फ़ाइनल खेला था। जहां उन्हें श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
Comments (0)