भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए चिर-प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान को 2-1 से रौंद कर चौथी बार एशिया कप का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि, भारत की तरफ से अंगद बीर सिंह ने 13वें और अरिजीत सिंह ने 20वें मिनट में गोल दागे। नहीं पाकिस्तान की ओर से 37वें मिनट में एकमात्र गोल किया गया। पाकिस्तान की तरफ से ये गोल अब्दुल बशरत ने किया।
पूरे टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर हॉकी टीम का प्रदर्शन अजेय रहा
आपको बता दें कि, इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर हॉकी टीम का प्रदर्शन अजेय रहा। इस जीत के साथ ही भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने मलेशिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) पुरुष जूनियर विश्वकप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।चौथी बार टीम ने जीता यह टूर्नामेंट
भारत ने इससे पहले वर्ष 2004, 2008 और 2015 में जूनियर एशिया कप हॉकी का खिताब अपने नाम किया था। यह चौथा मौका हैं जब भारतीय टीम ने यह कारनामा किया हैं। वहीं पाकिस्तान ने यह टूर्नामेंट 3 बार क्रमश: बर्ष 1987,1992 और आखिर में 1996 में जीत पाया हैं। भारत की ओर से अंगद बीर ने पहला गोल किया था। वहीं हाफ टाइम के बाद पाकिस्तान को 1 गोल करने में सफलता मिली।Read More: राहुल गांधी ने की भविष्यवाणी, कहा - 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे
Comments (0)