IPL 2024 में आज रविवार यानी 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब को उनके होम ग्राउंड धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 28 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 20 ओवर में 167 रन बानए, वहीं 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 9 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी। चेन्नई की तरफ से रविंद्र जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल का प्रदर्शन किया। चेन्नई को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी था।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब के बल्लेबाज 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्लॉप साबित रहे।
Comments (0)