paris olympics 2024 में भारत की महिला रेसलर एथलीट विनेश फोगाट को गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले 7 अगस्त को डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था। आपको बता दें कि, विनेश का उनके मेडल मैच से ठीक पहले 100 ग्राम वजन तय सीमा से अधिक होने के मैच अधिकारियों ने उन्हें अयोग्य करार दे दिया था। रेसलर एथलीट विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में महिला 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेसलिंग के इवेंट में हिस्सा लिया था। वहीं अब उन्होंने अचानक बड़ा फैसला लेते हुए कुश्ती से संन्यास का ऐलान करने के साथ सभी फैंस को चौंका दिया है।
भारत की महिला रेसलर एथलीट विनेश फोगाट ने इस इवेंट में शानदार प्रदर्शन करने के साथ मेडल इवेंट में अपनी जगह को पक्का किया था लेकिन वजन सिर्फ 100 ग्राम अधिक होने की वजह से उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया।