इस बार IPL में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश ही रहा है। अभी तक हिटमैन महज एक शतकीय पारी खेलने में सफल रहे हैं, बाकी मौकों पर रोहित की गर्जना देखने को नहीं मिली है। आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। यह मैच मुंबई के लिए करो या मरो वाला है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा के पास एक बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका रहेगा। वह बल्लेबाजी के दौरान मैदान पर आते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
बल्लेबाजी के दौरान रोहित की 250वीं पारी होगी
IPL 2024 में आज रोहित शर्मा अपना 255वां मैच खेलने वाले हैं। बल्लेबाजी के दौरान उनकी 250वीं पारी होगी। अब तक IPL में कोई भी अन्य बल्लेबाज बल्लेबाजी करते हुए 250 पारियां नहीं खेल पाया है। रोहित शर्मा ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में रोहित शर्मा से ठीक पीछे विराट कोहली चल रहे हैं। कोहली ने IPL में कुल 240 पारियां खेली हैं। उनके अलावा लिस्ट में दिनेश कार्तिक और महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी है। कार्तिक ने 230 और धोनी ने 227 पारियों में बल्लेबाजी की है। वहीं शिखर धवन ने 221 पारियां खेली हैं।
इस सीजन में मुंबई का प्रदर्शन खराब रहा है
इस सीजन में 5 बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खराब रहा है। हार्दिक की टीम मुंबई को महज 3 मैचों में जीत मिली है और 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अगर मुंबई एक मैच हार जाती है, तो आधिकारिक रूप से IPL के प्लेऑफ़ से बाहर हो जाएगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद की फॉर्म देखते हुए हार्दिक पांड्या की टीम के लिए काम आसान नहीं होगा।
इस सीजन में रोहित ने महज 326 रन बनाए हैं
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इस सीजन IPL में कुल 11 मुकाबले खेलने के बाद महज 326 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा ने शतक भी जमाया है। इस दौरान हिटमैन का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 105 रन रहा है। रोहित शर्मा का इस दौरान स्ट्राइक रेट 154 से ज्यादा का रहा है।
Comments (0)