रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया T20 World Cup 2024 खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं आज एक खिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी फॉरमेट्स से संन्यास लेने का फैसला किया है। इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके संन्यास की घोषणा की है। हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के ऑलराउंडर केदार जाधव की। केदार पिछले काफी समय से टीम इंडिया का भी हिस्सा नहीं थे। इसके अलावा IPL में भी अब उनको खेलते हुए नहीं देखा जाता था।
भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी केदार जाधव ने टीम इंडिया के लिए 73 वनडे और 9 टी20 मुकाबले खेले थे। 73 वनडे मुकाबलों में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 1389 रन बनाए थे।
Comments (0)