आईपीएल 2023 का 22वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में क्रिकेट के भगवान कहें जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे है। अर्जुन के जीवन के इस यादगार पल का साक्षी बनने के लिए उनका पूरा परिवार मैदान पर मौजूद है।
मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की कप्तानी आज के मैच के लिए सूर्यकुमार यादव कर रहे है। दरअसल रोहित शर्मा पेट की समस्या के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे है।
Arjun Tendulkar का डेब्यू
अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के कैंप के साथ बतौर टीम मेम्बर 2021 से जुड़े हुए थे। उन्हें 30 लाख रुपए में फ्रेंचाइजी ने 2021 के मेगा ऑक्शन में खरीदा था। अर्जुन 3 साल से मुंबई के लिए खेलने को बेसबर थे। आखिरकार उन्हें यह मौका आईपीएल के मौजूदा सीजन में मिल ही गया। मुंबई ने अपने इस सीजन के चौथे मुकाबले में अर्जुन को प्लेइंग 11 में शामिल कर लिया है। अर्जुन को मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई की कैप सौंपी। बता दें कि जब रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू किया था तब अर्जुन के पिता सचिन ने रोहित को उनकी डेब्यू कैप सौंपी थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।
सबस्टीट्यूटः मनदीप सिंह, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, डेविड विसे।
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसेन, राइली मेरेडिथ।
सबस्टीट्यूटः रोहित शर्मा, रमनदीप सिंह, अरशद खान, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय।
बॉलीवुड के बाद अब साउथ की फिल्मों में अभिनय कर दिवाना बनाएंगे ये 5 बॉलीवुड स्टार्स
Comments (0)