पेरिस ओलिंपिक 2024 के 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में भारत के स्टार शूटर स्वप्निल कुसाले ने 451.4 का स्कोर करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने करिश्मा करते हुए भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। यह भारत पेरिस ओलिंपिक में कुल तीसरा मेडल है। इससे पहले मनु ने इंडिविजुअल और टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। स्वप्निल कुसाले ने 17 मई 2024 को भोपाल में आयोजित अंतिम चयन ट्रायल में 2024 ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया। 1995 में जन्मे कुसाले किसान परिवार से आते हैं।
स्वप्निल कुसाले ने स्टैंडिंग में पहली सीरीज में 51.1 और दूसरी सीरीज में 50.4 यानी कुल मिलाकर 101.5 का स्कोर किया। यानी उनके पास कुल स्कोर 422.1 और वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए। यहां से चुनौती और भी गंभीर थी। यहां से स्वप्निल कुसाले ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एलिमिनेशन में जबरदस्त अंदाज में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया।
पेरिस ओलिंपिक 2024 के 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में भारत के स्टार शूटर स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने करिश्मा करते हुए भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। यह भारत पेरिस ओलिंपिक में कुल तीसरा मेडल है।
Comments (0)