T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 8 में हुए मुकाबले में 50 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ अब भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को लगभग पक्का कर लिया है। वहीं बांग्लादेश टीम के खिलाफ मैच में कप्तान रोहित शर्मा का फील्डिंग के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुलदीप यादव को गेंदबाजी के दौरान कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित जब कुछ बोल रहे थे तो उनकी ये बातचीत स्टंप माइक पर भी रिकॉर्ड हो गई।
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 146 रन ही बना पाई। इस दौरान नजमुल हुसैन शान्तो ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। वहीं, रिशाद होसैन ने 24 रनों का योगदान दिया।
Comments (0)