World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका ने क्वालीफाई कर लिया है। अब यह रेस और भी दिलचस्प हो गई है। टॉप-4 की अब 2 जगह खाली हैं, जिसमें से एक पर ऑस्ट्रेलिया के कब्जा करने की उम्मीद है, जबकि बची हुई 1 सीट के 3 दावेदार हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस वक्त 7 मैचों में 10 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर मौजूद है। सेमीफाइनल में क्वालीफाई के लिए उसे बस 1 और जीत चाहिए। जबकि चौथे स्थान के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टक्कर है।
न्यूजीलैंड टीम ने 8 में से 4 मैच जीत कर 8 अंकों और +0.398 के नेट रन रेट के साथ प्वॉइंट्स टेबल पर चौथे नंबर पर मौजूद है।
Comments (0)