DC vs MI - दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का 16वां मुकाबला आज अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7: 30 बजे खेला जाएगा। ( DCvsMI ) दोनों ही टीम ने 2023 के IPL मैच में अपना खाता नहीं खोला हैं। कप्तान रोहित शर्मा और वार्नर अपनी पहली जीत की तलाश में होंगे। ऐसे में कांटे का मुकाबला देखने को मिलने वाला है।
दिल्ली और मुंबई ने इस सीजन का एक भी मुकाबला नहीं जीता है
आईपीएल 2023 में दोनों ही टीमों अपने नाम के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा है। दिल्ली और मुंबई ने इस सीजन का अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है। दोनों टीम के प्रदर्शन का आंकलन प्वाइंट टेबल से लगाया जा सकता है। जहां मुंबई 2 हार के साथ 9वें और दिल्ली कैपिटल्स 3 हार के साथ 10वें पायदान पर काबिज है।
ये भी पढ़ें - Narayan Tripathi: BJP विधायक नारायण त्रिपाठी ने की विंध्य पार्टी बनाने की घोषणा
क्या कहती है पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की बात की जाए तो बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां बल्लेबाजा बड़े-बड़े शार्टस आसानी से खेलते नजर आते हैं। वहीं मुकाबले में टॉस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बता दें कि, ज़्यादातर टीमें यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए चेज करना पसंद करती हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 78 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं।इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है।
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11
पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, रिले रोसौव, ललित यादव, अक्षर पटेल, रोवमेन पॉवेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया, मुकेश कुमार, खलील अहमद.
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर और अरशद खान।
ये भी पढ़ें - Jyotiraditya Scindia: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर दागे 3 सवाल, कहा – आपके लिए अलग नियम क्यों हों ?
Comments (0)