बारबाडोस में टीम इंडिया की वो मेहनत ही थी जिसके बाद सफलता ने जैसे कदम चूम लिए। इस जीत के बाद सरहद पार से भी बधाईयां मिल रही हैं। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम इंडिया की दिल खोलकर तारीफ की। अख्तर ने यह भी कहा कि, भारतीय टीम 2023 वनडे विश्वकप जीतना भी डिजर्व करती थी, ठीक वैसे ही इस टी20 विश्वकप की जीत के हकदार वो ही हैं।
शोएब अख्तर ने टीम इंडिया का लोहा मानते हुए कहा कि, भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट बहुत अच्छा खेली और फाइनल तक वह अजेय भी रहे।
Comments (0)