Sports: पाकिस्तान की टीम बुधवार को वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंची। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भारत से मिले प्यार और समर्थन पर खुशी जाहिर की। बाबर आजम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए खुशी का इजहार किया, जो फैंस को काफी रास आया। याद दिला दें कि भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर 2023 तक वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगी। पाकिस्तान की टीम बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हैदराबाद पहुंची।
पाकिस्तान की टीम बुधवार को वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंची। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भारत से मिले प्यार और समर्थन पर खुशी जाहिर की।
Comments (0)