T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम ने बांग्लादेश की टीम को 50 रनों से हरा दिया है। सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया की ये लगातार दूसरी जीत है। बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत टीम इंडिया के लिए काफी खास है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। रोहित की सेना ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 196 रन बनाए।
Comments (0)