IPL 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। पहले गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और फिर मार्कस स्टोइनिस ने संभलकर खेलते हुए अर्धशतक बनाकर लखनऊ को जीत दिला दी। आपको बता दें कि, इस जीत से एलएसजी की प्ले ऑफ में पहुंचने की संभावनाएं फिर से जिंदा हो गई हैं।
मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 27 रनों पर पांच बार की विजेता टीम MI के 4 विकेट गिर गए थे। उसके बाद नेहाल वढेरा के 41 गेंदों में 46 रन की मदद से मुंबई इंडियंस 7 विकेट पर 144 रन ही बना सकी।
Comments (0)