IPL 2024 का 51 वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुक़ाबला हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए ‘करो या मरो’ मैच है। अगर MI इस मैच में हार जाती है तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
कोलकाता की टीम प्लेऑफ में क्वॉलीफाई करने के बहुत करीब है, KKR ने अब तक खेले 9 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की और वह 12 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है।
Comments (0)