पाकिस्तान टीम के पूर्व आल राउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को आज यानी की शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के 2 जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप का दूत बनाया गया। आपको बता दें कि, अफरीदी ने 2009 में पाकिस्तान की टी20 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभायी थी। इस तरह वह टूर्नामेंट दूत के उस ग्रुप में शामिल हो गये जिसमें भारत के युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और महान धावक उसेन बोल्ट मौजूद हैं।
शाहिद अफरीदी ने कहा कि, मैं 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर काफी उत्साहित हूं।
Comments (0)