आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। शेफाली वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन धमाकेदार दोहरा शतक जड़ा। शेफाली महिला टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज डबल सेंचुरी जड़ने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इसके साथ ही शेफाली वर्मा ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की 16 साल पुरानी पारी की याद दिला दी। आपको बता दें कि, सहवाग ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में ही इतनी ही गेंदों पर दोहरा शतक जड़ा था।
शेफाली वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन धमाकेदार दोहरा शतक जड़ा।
Comments (0)