भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच सुपर ओवर में जीत लिया। इस जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव की टीम ने टी20 सीरीज 3-0 से जीत ली। वहीं टी20 सीरीज में शानदार जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में भारतीय टीम की मेडल सेरेमनी आयोजित की गई। आपको बता दें कि, इस समारोह के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने रिंकू सिंह को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया।
साल 2023 आईसीसी वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया में एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है और इसकी शुरुआत टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने की है।
Comments (0)