भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट स्क्वाड में चांस नहीं मिला है। पुजारा इस समय रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और शतक लगाकर उन्होंने टीम इंडिया में वापसी के लिए हुंकार भरी है।
फर्स्ट क्लास करियर का लगाया 66वां शतक
चेतेश्वर पुजारा ने सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार शतक लगाया। पुजारा अभी 138 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके भी लगाए हैं। आपको बता दें कि, चेतेश्वर पुजारा के फर्स्ट क्लास करियर का ये 66वां शतक है। इसी के साथ उन्होंने दिग्गज ब्रायन लारा को पीछे कर दिया है। दरअसल, ब्रायन लारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 65 शतक लगाए थे। आपको बता दें कि, भारत के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर ने लगाए हैं। इन दोनों ही प्लेयर्स के नाम 81-81 शतक दर्ज हैं।
चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर
छत्तीसगढ़ के खिलाफ शतक जड़ते ही भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 21000 रन पूरे कर लिए हैं। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। आपको बता दें कि, भारत के लिए फर्स्ट क्लास में उनसे ज्यादा रन सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने बनाए हैं। भारत के लिए फर्स्ट क्लास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड गावस्कर के नाम है। उन्होंने 25834 रन बनाए हैं।
Comments (0)