आगामी T20 world cup 2024 को लेकर आज ICC कमेंट्री पैनल की घोषणा कर दी है। बता दें कि, इस कमेंट्री पैनल में 40 दिग्गज मैच का आंखों देखा हाल बताने वाले हैं। इसमें तीन भारतीय दिग्गजों को शामिल किया गया है। दरअसल, कमेंट्री पैनल का नेतृत्व भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रवि शास्त्री, नासिर हुसैन, इयान स्मिथ, मेल जोन्स, हर्षा भोगले और इयान बिशप जैसे दिग्गज कर रहे हैं।
ये 4 भारतीय दिग्गज शामिल
T20 world cup 2024 के कमेंट्री पैनल में 4 भारतीय रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, हर्षा भोगले और दिनेश कार्तिक शामिल हैं। आपको बता दें कि, दिनेश कार्तिक जिन्होंने हाल ही में आईपीएल से संन्यास ले लिया है, अब वह T20 world cup 2024 में कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे।
T20 WC 2024 में ये अपनी आवाज का जलवा बिखेरेंगे
इस बार इस मेगा टूर्नामेंट में अपनी आवाज का जलवा बिखेरने के लिए दिनेश कार्तिक, एबोनी रेनफोर्ड-ब्रेंट, सैमुअल बद्री, कार्लोस ब्रैथवेट, स्टीव स्मिथ, एरोन फिंच और लिसा स्टालेकर जैसे पूर्व पुरुष और महिला टी20 विश्व कप चैंपियन शामिल होंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग, सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडन, रमिज राजा, इयोन मोर्गन, टॉम मूडी और वसीम अकरम भी आगामी टूर्नामेंट में अपना विशेषज्ञ विश्लेषण देंगे। इसके अलावा विश्व कप में पदार्पण करते हुए। अमेरिकी कमेंटेटर जेम्स ओ’ब्रायन भी कमेंट्री करते हुए दिखेंगे। इसके अलावा कमेंट्री पैनल में अन्य बड़े नामों में डेल स्टेन, ग्रीम स्मिथ, माइकल एथरटन, वकार यूनिस, साइमन डूल, शॉन पोलक और केटी मार्टिन के साथ-साथ प्रसारण में प्रसिद्ध क्रिकेट नाम शामिल हैं, जिनमें मपुमेलेलो मबांगवा, नताली जर्मनोस, डैनी मॉरिसन, एलिसन मिशेल, एलन विल्किंस शामिल हैं। ब्रायन मुर्गट्रोयड, माइक हेज़मैन, इयान वार्ड, अतहर अली खान, रसेल अर्नोल्ड, नियाल ओ’ब्रायन, कैस नायडू और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन गंगा शामिल हैं।
Comments (0)