पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने दिग्गज भारतीय कप्तान एमएस धोनी की तुलना पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से करने पर एक पाकिस्तानी पत्रकार की जमकर आलोचना की। आपको बता दें कि, पाक पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर धोनी और रिजवान की तस्वीर पोस्ट की और अपने फॉलोअर्स से पूछा कि, दोनों में से कौन बेहतर है? इस पर हरभजन सिंह भड़क गए।
भारत के लिए 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 मैच खेलने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान पत्रकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, मोहम्मद रिजवान से एमएस धोनी बहुत आगे हैं।
Comments (0)