भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज मुकाबला होने वाला है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (22 सितंबर) मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे होगी। वनडे वर्ल्ड कप से पहले ये भारत की आखिरी वनडे सीरीज है। सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में केएल राहुल के हांथों में भारत की कमान होगी। नियमित कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कुछ खिलाड़ियों को पहले वनडे मुकाबलों से आराम दिया गया है। चलिए आपको बताते हैं कि पहले वनडे को आप फ्री में कब, कहां और कैसे लाइव देख सकेंगे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज मुकाबला होने वाला है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (22 सितंबर) मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा।
Comments (0)