भारत के शानदार खिलाड़ी रोहित शर्मा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारत के नियमित कप्तान हैं। उन्हें सिडनी में खेले जा रहे सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट से ड्रॉप कर दिया गया। बता दें कि, रोहित शर्मा के बाद उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया की कमान संभाली। अब सिडनी टेस्ट के बीच रोहित शर्मा 'वाटर ब्वॉय' के रूप में नजर आए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रोहित शर्मा ने सिडनी टेस्ट से पहले सीरीज में तीन टेस्ट खेले और तीनों ही मुकाबलों में वह बुरी तरह फ्लॉप हुए। इसके बाद उन्होंने खुद को सिडनी टेस्ट से ड्रॉप करने का फैसला किया।
Comments (0)