IPL 2023 - आईपीएल-16 में मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और इशान किशन की पारियों की बदौलत पहली जीत हासिल की है। मुंबई ने दिल्ली को 6 विकेट से मात दी है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 172 रन ही बना सकी। ( IPL 2023 ) वहीं जवाब में मैदान पर उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
कप्तान रोहित शर्मा ने 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। ईशान किशन (31) रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान रोहित शर्मा ने 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं टिम डेविड और कैमरून ग्रीन ने 19वें ओवर में 2 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। इनसे पहले तिलक वर्मा ने 41 और ईशान किशन ने 31 रन बनाए।
IPL 2023 में मुंबई ने जीता पहला मैच
मुंबई अपने पहले के दोनों मैच हार चुकी है। मुंबई ने पहला मुकाबला आरसीबी के साथ खेला था। इस मैच में मुंबई 8 विकेट से हार गई थी। दूसरा मैच में मुंबई को चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से हराया था। अब इस जीत के साथ मुंबई ने आईपीएल सीजन 16 में जीत का खाता खोल लिया है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में अब तक 4 मैच खेल चुकी है लेकिन टीम को सभी मैचों में निराशा हाथ लगी है। दिल्ली ने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है।
अक्षर पटेल 25 गेंद में 54 रन की तूफानी पारी खेली
जब अक्षर पटेल मैदान पर आए तो दिल्ली की स्थिति नाजुक थी और बड़े स्कोर बनाने का अक्षय पर दबाव था। अक्षर पटेल ने अपना गेर बदलते हुए केवल 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 165 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल (54) को जेस बेहनरडॉर्फ ने आउट किया। अक्षर पटेल 25 गेंद में 54 रन की तूफानी पारी खेली।
ये भी पढ़ें - PM Modi आज राजस्थान की पहली वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी, जानें क्या होगा रूट