भारत के स्टार बांए हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि, लंबे समय से भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाने वाले शिखर धवन ने शनिवार 24 अगस्त को ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने फैंस के साथ ये जानकारी साझा की है कि, वह अब खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले रहे हैं। IPL में पंजाब किंग्स के कप्तान धवन ने क्रिकेट को अलविदा कहते हुए अपने कोचों, साथियों और समर्थकों का शुक्रिया अदा किया।
शिखर धवन ने 167 वनडे में 17 शतकों और 35 अर्द्धशतकों के साथ 6793 रन बनाए हैं। इस दौरान धवन ने 122 प्रथम श्रेणी मैचों में 8499 रन बनाए हैं।
Comments (0)