T-20 World Cup में पाकिस्तान की टीम 8 में से 7वीं बार भारत से हारा है, लेकिन न्यूयॉर्क में पाकिस्तान की हार की मायूसी के किस्से सबसे अलग हैं। आपको बता दें कि, न्यूयॉर्क में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 119 रन ही बनाए थे और पाकिस्तान को जीत के लिए 120 रनों का छोटा सा लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 113 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 की रेस के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।
न्यूयॉर्क पहुंचे एक फ़ैन ने बताया कि, उसने ना सिर्फ़ अपना ट्रैक्टर बेचा, बल्कि बेहद महंगा 3000 अमेरिकी डॉलर का टिकट भी खरीदा, लेकिन सब पर पानी पड़ गया।
Comments (0)