पिछले दिनों क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने काफी सुर्खियां बटोरी। दरअसल, पृथ्वी शॉ और सपना गिल विवाद सोशल मीडिया पर छाया रहा। वहीं, आईपीएल 2023 भी पृथ्वी शॉ के लिए निराशाजनक रहा। लेकिन अब पृथ्वी शॉ के फैंस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, इस वक्त पृथ्वी शॉ इंग्लैंड में रॉयल लंदन कप खेल रहे हैं। रॉयल लंदन वनडे कप में पृथ्वी शॉ नॉर्थहैम्पटनशायर का हिस्सा हैं। अब इस खिलाड़ी ने शानदार पारी खेलकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
रॉयल लंदन वनडे कप में नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए किया था डेब्यू
रॉयल लंदन वनडे कप में नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने शानदार दोहरा शतक जड़ा। गरौतलब है कि पिछले दिनों पृथ्वी शॉ ने रॉयल लंदन वनडे कप में नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए अपना डेब्यू किया था। बहरहाल, इस शानदार पारी के बाद पृथ्वी शॉ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।This is just incredible batting. 🔥
— Northamptonshire CCC (@NorthantsCCC) August 9, 2023
Prithvi Shaw goes to 150! 💪
It took him 22 balls to go from 100 to 150. 🤯 pic.twitter.com/F3bVZrGaG4
Comments (0)