IPL 2025 का आयोजन 21 मार्च से किया जाएगा। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सभी टीमें धीरे-धीरे अपने कप्तानों के नाम का ऐलान कर रही है। कुछ दिनों पहले पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान बनाया था। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने भी अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है।
ऋषभ पंत टीम के नए कप्तान होंगे
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आज ऐलान किया है कि, ऋषभ पंत टीम के नए कप्तान होंगे। जो आगामी सीजन में LSG की टीम को लीड करेंगे। आपको बता दें कि, लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को ऑक्शन में 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। जो कि आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी बोली थी।
DC की कप्तानी भी कर चुके हैं पंत
साल 2016 से पंत DC की फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। उन्होंने अब तक 111 मुकाबले खेले और इसकी 110 पारियों में 35.31 की औसत से 3,284 रन बनाने में कामयाब रहे। उनके बल्ले से 1 शतक और 18 अर्धशतक निकले। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128 रन रहा। IPL 2022 में DC ने इस खिलाड़ी को अपना कप्तान बनाया था। हालांकि, कप्तान के तौर पर वह टीम को खिताब नहीं जिता सके थे।
IPL 2025 के लिए ऐसी है LSG की पूरी टीम
बल्लेबाज: ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह और निकोलस पूरन।
ऑलराउंडर: मिचेल मार्श, दिग्वेश सिंह, युवराज चौधरी, अर्शिन चौधरी, आरएस हंगरगेकर और आयुष बडोनी।
गेंदबाज: आवेश खान, आकाश दीप, एम सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, आकाश सिंह, मोहसिन खान, शमर जोसफ, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई।
नीलामी के बाद LSG के दल में कुल 24 खिलाड़ी हैं, जिसमें 18 भारतीय और 6 विदेशी शामिल हैं।
Comments (0)